लोगों की राय

उपन्यास >> नया जन्म

नया जन्म

सन्तोख सिंह धीर

प्रकाशक : भारतीय ज्ञानपीठ प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :375
मुखपृष्ठ : सजिल्द
पुस्तक क्रमांक : 7720
आईएसबीएन :9788126316564

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

274 पाठक हैं

पंजाबी के बहुचर्चित एवं प्रतिष्ठित कवि-कथाकार सन्तोख सिंह धीर के पंजाबी उपन्यास ‘नवां जन्म’ का हिन्दी अनुवाद

Naya Janm - A Hindi Book - by Santokh Singh Dhir

सन्तोख सिंह धीर पंजाबी के बहुचर्चित एवं प्रतिष्ठित कवि-कथाकार हैं। ‘नया जन्म’ उनके पंजाबी उपन्यास ‘नवां जन्म’ का अनुवाद है। ‘नवां जन्म’ का प्रकाशन 1997 में हुआ था और प्रकाशन के साथ ही यह चर्चा के केन्द्र में आ गया था। इस उपन्यास की कथावस्तु एक लेखक पात्र की मनोदशाओं पर आधारित है। सामान्य परिवार से सम्बद्ध यह चरित्र अपनी पारम्परिक जीवनपद्धित से उस अवसाद में चला जाता है जिसका परिणाम न केवल जीवन जीने के विरुद्ध है बल्कि रचनात्मकता के स्तर पर भी असह्म है। इस तरह उसका व्यवहार पारिवारिक, सामाजिक और रचनात्मक स्तर पर किसी मनोरोगी से कम नहीं देखा जाता। किन्तु एक लेखक मित्र तथा प्रकृति का साहचर्य इस चरित्र में नयी स्फूर्ति और ऊर्जा का संचार करता है, साथ ही दिल्ली प्रवास के दौरान आधुनिक जीवन जीती हुए एक लेखिका मित्र का आकर्षण उसमें लेखकीय उत्तेजना का स्फुरण पैदा कर देता है। अपरोक्ष रूप से यह उसके जीवन में नये परिवर्तन का कारण बनता है। सहजता का संचार उसकी ज़िन्दगी और रचनात्मकता को नयी ताज़गी से भर देता है।

एक मनोरोगी लेखक की कहानी होने के कारण अपने किस्म का यह उपन्यास हिन्दी साहित्य जगत में भी कई अर्थों में बहुप्रतीक्षित था।

प्रथम पृष्ठ

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai